शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव

मुंबई , तीन जुलाई (भाषा) विदेशी पूंजी की निकासी के बीच वैश्विक और घरेलू स्तर पर कमजोर रुख से बुधवार को बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव देखा गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बाद 20.04 अंक यानी 0.05 प्रतिशत गिरकर 39,796.44 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 8.60 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 11,901.70 अंक पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को पेश होने वाले आम बजट से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर विनिर्माण वृद्धि में कमजोरी के बीच आर्थिक सुस्ती के संकेतों से एशियाई बाजारों में उतार - चढ़ाव का रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। कारोबारियों के मुताबिक , जीएसटी संग्रह में कमी और मानसून से जुड़ी चिंताओं ने भी बाजार को भी प्रभावित किया। अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक , हेंगसेंग , निक्की और कॉस्पी में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 512 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 141.09 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xqxZJ5
Previous Post
Next Post
Related Posts