फ्रांस ने पाकिस्तान को लौटाया जब्त किए गए पुरावशेष

पेरिस, तीन जुलाई (एएफपी) फ्रांस ने मंगलवार को पाकिस्तान को लगभग 450 प्राचीन पुरावशेष लौटाए हैं जिन्हें फ्रांसीसी सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब एक दशक पहले जब्त किया था। इनमें से कुछ 4,000 ईसा पूर्व के हैं। पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर 2006 में सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाकिस्तान से आए एक पार्सल की जांच की थी। पार्सल शहर के एक संग्रहालय को भेजा जा रहा था और उसमें करीब 100 साल पुराने टेराकोटा (मिट्टी) के 17 बर्तन होने का दावा किया गया था। लेकिन जब एक विशेषज्ञ ने इन बर्तनों की जांच की ते पत चला कि इनमें से कुछ चीजें ईसा पूर्व दूसरी या तीसरी शताब्दी की हैं और संभवत: उन्हें बलुचिस्तान प्रांत के किसी कब्रगाह से चुराया गया है। लगभग एक साल की व्यापक जांच के बाद, जांचकर्ताओं को कुल 445 चीजें मिली, जिनमें से कुछ तो 4,000 ईसा पूर्व के थे। इस दौरान उन्होंने पेरिस के एक गैलरी पर छापा भी मारा। इन सामानों की अनुमानित कीमत 139,000 यूरो (157,000 अमरीकी डालर) लगाई गई है।एएफपी कृष्ण अर्पणाअर्पणा


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2RQYctH
Previous Post
Next Post
Related Posts