नई दिल्ली देश के सर्विस सेक्टर में बिजनस एक्टिविटी जून में घटी है। सेल्स के स्थिर होने से एक वर्ष से अधिक की अवधि में बिजनस एक्टिविटी में पहली बार कमी आई और नए रोजगार की संख्या 22 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। निक्केई/IHS मार्किट सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स जून में गिरकर 49.6 पर रहा, जो मई में 50.2 पर था। इसके 50 से नीचे जाने में ग्रोथ में कमी का पता चलता है। इससे पहले मई 2018 में इंडेक्स इस लेवल पर पहुंचा था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, कमजोर सेल्स, कॉम्पिटिशन के प्रेशर और टैक्सेशन को लेकर मुश्किलों के कारण प्रॉडक्शन पर असर पड़ा। IHS मार्किट की प्रिंसिपल इकनॉमिस्ट पॉलियाना डी लीमा ने बताया, 'GST लागू होने के दो वर्ष बाद कुछ कंपनियों का कमजोर डिमांड को अधिक टैक्स रेट से जोड़ना हैरान करने वाला है।' देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) 1 जुलाई, 2016 से लागू हुआ था। इससे पहले सोमवार को आए एक सर्वे में जून में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार घटने का पता चला था। इसका कारण ऑर्डर्स में कमी बढ़ोतरी थी। निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मई में 52.7 से गिरकर जून में 52.1 पर आ गया था। निक्केई इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स मई में 51.7 से जून में घटकर 50.8 रह गया। डी लीमा ने कहा, 'भारत के लिए PMI के नए आंकड़ों से मजबूत ग्रोथ रेट बरकरार रहने को लेकर कुछ आशंकाएं सामने आई हैं।' सर्वे में कहा गया है कि सर्विस प्रोवाइडर्स डिमांड में सुधार होने और मार्केटिंग की कोशिशों को लेकर उत्साहित नहीं हैं। पॉजिटिव सेंटीमेंट का कुल स्तर चार महीने के लो पर आ गया है। रियल एस्टेट और बिजनस सर्विसेज फर्मों के लिए नए प्रॉजेक्ट में जून में कमी आई जिससे प्रॉडक्शन घटा है और रोजगार में वृद्धि नहीं हुई। फाइनेंस और इंश्योरेंस कपनियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इनमें नए रोजगार के अच्छे मौके बने, कंज्यूमर सर्विसेज में 12 महीनों में पहली बार बिजनस एक्टिविटी घटी है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FPaPRm