अमेरिका, चीन ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधी तनाव कम करने के लिए वार्ता पुन: आरंभ की

वॉशिंगटन, 10 जुलाई (एएफपी) अमेरिका और चीन के शीर्ष वार्ताकारों ने दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को सुलझाने के लिए मंगलवार को फोन पर बातचीत की। अमेरिका ने चीन पर अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकरने के आरोप लगाए थे जिसके बाद मई में दोनों देशों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शुल्क में वृद्धि की थी, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जापान में 29 जून को जी 20 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी और वार्ता पुन: आरंभ करने पर सहमति जताई थी। अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन और व्यापार प्रतिनिधि रोबर्ट लाइटिजर ने चीन के उप प्रधानमंत्री लियु हे और वाणिज्य मंत्री झोंग शान से मंगलवार को बातचीत की। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुदलोव ने संवाददाताओं से कहा कि वार्ता ‘‘रचनात्मक रही’’ लेकिन इसके बारे में ‘‘विस्तार से बताना जल्दबाजी होगी’’। कुदलोव ने ‘फॉक्स बिजनेस नेटवर्क’ को दिए साक्षात्कार में इस वार्ता को ‘‘प्रारंभिक’’ करार दिया और कहा कि ‘‘संभवत’’ बैठकें की जाएंगी लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी। एएफपी सिम्मी रंजनरंजन


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S21XfS
Previous Post
Next Post
Related Posts