मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मूकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 68.84 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी जारी रहने के साथ-साथ बैंकों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ना है। इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये में यह गिरावट थम गयी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.65 पर खुला। जल्द ही सुबह के कारोबार में यह 18 पैसे गिरकर 68.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 401.99 करोड़ रुपये की निकासी की। इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.45 प्रतिशत घटकर 63.82 डॉलर प्रति बैरल रहा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2YFH8t7