शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे कमजोर

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों के लगातार निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 68.67 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 68.61 के कमजोर रुख के साथ खुला। जल्द ही यह 16 पैसे गिरकर 68.67 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबने रुपया 68.51 पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को घरेलू पूंजी बाजार से 674.26 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.89 प्रतिशत चढ़कर 64.73 पर रहा।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S3KXpN
Previous Post
Next Post
Related Posts