डेबिट कार्ड में मार्च-मई में आई 10 करोड़ की गिरावट, जानें क्या है वजह

ममता, चैन्ने के इस्तेमाल में मार्च और मई के बीच की अवधि में गिरावट देखने को मिली है। डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में करीब 10 प्रतिशत या यूं कहें 10 करोड़ कार्ड का इस्तेमाल होना बंद हो गया है। अब डेबिट कार्ड की संख्या 92.4 करोड़ से घटकर 82.4 करोड़ हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर बैंकों ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड की जगह चिप वाले कार्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हालांकि डेबिट कार्ड से ठीक उलट, की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उसी अवधि(मार्च और मई के बीच) में क्रेडिट कार्ड की संख्या 10 लाख से बढ़कर 5 करोड़ पर पहुंच गई है। साल-दर-साल के आधार पर मई में क्रेडिट कार्ड की संख्या 3.86 करोड़ से बढ़कर 4.89 करोड़ पर पहुंच गई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 1.26 करोड़ की संख्या के साथ सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले क्रेडिट कार्ड वाला बैंक एसडीएफसी बैंक है। इसके बाद 87 लाख क्रेडिट कार्ड के साथ एसबीआई और 62 लाख क्रेडिट कार्ड के साथ एक्सिस बैंक का नंबर आता है। सबसे ज्यादा पीएनबी के डेबिट कार्ड में आई है गिरावट डेबिट कार्ड के गिरावट का सबसे बड़ा हिस्सा पीएनबी द्वारा दर्ज किया गया है, जिसने अपने डेबिट कार्ड बेस में 5.2 करोड़ की गिरावट देखी है। बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई के डेबिट कार्ड में क्रमश: 2.2 करोड़ और 1.9 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक बैंकों ने 29 अप्रैल से पहले मैग्निट स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले डेबिट कार्ड से बदल दिया है। बैंकर्स के अनुसार आरबीआई के आंकड़े केवल ऐक्टिव डेबिट कार्ड को ही कैप्चर कर पाते हैं, जो डेबिट कार्ड अभी प्रक्रिया में हैं और अभी ऐक्टिव नहीं हो पाए हैं उनकी संख्या आरबीआई के आंकड़ों में शामिल नहीं है और आने वाले महीनों में डेबिट कार्ड की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए। एक्सिस बैंक के प्रमुख (कार्ड्स ऐंड पेमेंट्स) संजीव मोघे ने बताया, 'डेबिट कार्ड की संख्या में यह गिरावट बैंकों के साथ पुराने डेबिट कार्ड की जगह चिप वाले डेबिट कार्ड के अनुपात में है। पिछले साल आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे अपने कस्टमर्स को चिप वाले डेबिट कार्ड उपलब्ध करवाएं, जो कि काफी हद तक क्रेडिट कार्ड की तरह ही होते हैं।' क्रेडिट कार्ड की संख्या में ऑर्गनिक ग्रोथ इंडस्ट्री के एक जानकार ने बताया, 'आरबीआई ने 31 दिसंबर 2018 से पहले बैंकों से उनके सभी मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले और पिन वर्जन वाले डेबिट कार्ड से बदलने का निर्देश दिया था, तो कई बैंक अभी इस बदलाव की प्रक्रिया में हैं।' हालांकि क्रेडिट कार्ड की संख्या में ऑर्गेनिक ग्रोथ हो रही है। सैंट्रल बैंक का डेटा डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी दिखा रहा है। पिछले महीनों के तुलना में, मई में कस्टमर्स द्वारा क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने की संख्या में 3 प्रतिशत और डेबिट कार्ड स्वाइप करने की संख्या में 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मई 2019 में 61,300 करोड़ रुपये मूल्य के 17.3 करोड़ स्वाइप वाले क्रेडिट कार्ड यूजर्स के बीच पॉइंट ऑफ़ सेल की खरीदारी सबसे पसंदीदा विकल्प बनी हुई है।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2jBbHBb
Previous Post
Next Post
Related Posts