पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने की कुलभूषण पर ICJ के फैसले की तारीफ, कहा- कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुलभूषण जाधव पर इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के फैसले का स्वागत किया है। इमरान ने ट्वीट कर फैसले की तारीफ की और कहा कि आईसीजे ने कुलभूषण जाधव को छोड़ने और भारत को वापस करने को नहीं कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'वे पाकिस्तान के नागरिकों के खिलाफ अपराध का दोषी हैं। पाकिस्तान कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगा।' पाक विदेश मंत्रालय का भी आया था बयान फैसला आने के बाद बुधवार को पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में भी कहा गया था कि वह मामले में कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक 'जिम्मेदार सदस्य' के रूप में पाकिस्तान ने शुरू से ही मामले में अपनी 'प्रतिबद्धता बरकरार रखी' और बहुत कम समय के नोटिस के बावजूद सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुआ। बयान में कहा गया, 'फैसला सुनने के बाद अब पाकिस्तान कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा।' बयान में दावा किया गया कि हेग स्थित आईसीजे ने अपने फैसले में जाधव को 'बरी या रिहा' करने की भारत की अर्जी स्वीकार नहीं की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यह दोहराया कि जाधव ने 'किसी प्रामाणिक भारतीय पासपोर्ट पर किसी वीजा के बिना पाकिस्तान में हुसैन मुबारक पटेल के नाम से प्रवेश किया था।' ICJ ने फैसले में क्या कहा गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) ने अपने फैसले में कहा कि पाकिस्तान को भारतीय नागरिक की मौत की सजा की समीक्षा करनी चाहिए जो पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 'जासूसी और आतंकवाद' के आरोप में सुनाई है। न्यायाधीश अब्दुलकावी अहमद यूसुफ की अध्यक्षता वाली आईसीजे पीठ ने जाधव को दोषी ठहराये जाने और उन्हें सुनाई गई सजा की 'प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार' का आदेश दिया। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद जासूसी और आतंकवाद के आरोपों पर फांसी की सजा सुनाई थी। उसके बाद भारत अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत पहुंचा था। नई दिल्ली में भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) के फैसले का स्वागत किया, जिसमें पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा की समीक्षा करने और उन्हें राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा गया है।


from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2LrfKwm
Previous Post
Next Post
Related Posts