GPF पर ब्याज दरों में कटौती, 10 बेसिस पॉइंट की कमी

नई दिल्ली पर ब्याज दरों में कमी कर दी गई है। 10 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद अब इस फंड में जमा राशि पर 8 फीसदी की बजाय 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 1 जुलाई से प्रभावी हो चुकी हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'वित्त मंत्रालय ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर मिलने वाले ब्याज में 10 बेसिस पॉइंट की कमी की है। 1 जुलाई से 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा।' बयान के मुताबिक, यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे, रक्षा बलों की भविष्य निधि, इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्ररीज के कर्मचारियों के भविष्य निधि पर लागू होगी।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xRTcfm
Previous Post
Next Post
Related Posts