सेंसेक्स, निफ्टी की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत

मुंबई, 18 जून (भाषा) शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में भी गिरावट का रुख रहा। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 33,371.52 अंक पर खुला। बाद में यह सुबह के कारोबार में 52.46 अंक यानी 0.16 प्रतिशत टूटकर 33,455.46 अंक पर रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,867.70 अंक पर रहा। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,507.92 अंक और निफ्टी 9,881.15 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव, कोविड-19 के संक्रमितों की बढ़ती संख्या और विदेशी पूंजी की निकासी का असर बाजार पर पड़ा है। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 486.62 करोड़ रुपये की निकासी की। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख से अधिक हो चुकी है। जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,237 पहुंच गया है। दुनियाभर में इससे संक्रमितों का आंकड़ा 83.31 लाख हो चुका है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.71 प्रतिशत टूटकर 40.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/37MwGWo
Previous Post
Next Post
Related Posts