नेटफ्लिक्स के सीईओ काले लोगों के तीन ऐतिहासिक कॉलेजों को 12 करोड़ डॉलर देंगे दान

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हास्टिंग और उनकी पत्नी पैटी क्विलिन काले लोगों के ऐतिहासिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 12 करोड़ डॉलर दान देंगे।दम्पत्ति तीन संस्थानों यूनाइटेड नीग्रो कॉलेज फंड, स्पेलमैन कॉलेज और मोरहाउस कॉलेज को चार-चार करोड़ डॉलर देंगे। संगठनों ने कहा कि यह एचबीसीयू में छात्रवृत्ति के समर्थन में दी गई यह सबसे बड़ी राशि है।हास्टिंग चार्टर स्कूलों सहित शैक्षिक पहलों का लगातार समर्थन करते रहे हैं।उन्होंने काले और लातिनी छात्रों के लिए 2016 में 10 करेाड़ डॉलर का एक शिक्षा कोष भी शुरू किया था। हास्टिंग ने कहा कि अब नस्लीय भेदभाव खत्म करने के तरीके ढूंढने का समय आ गया है। एपी निहारिका मानसीमानसी


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/2YdbXrv
Previous Post
Next Post
Related Posts