नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) संसद की एक समिति ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घरेलू विमानन कंपनियों को विदेशी हवाई अड्डों पर समय के साथ-साथ पार्किंग के लिए जगह मिले। समिति का कहना है कि इससे वे बढ़ी हुई आवंटित सीटों का इस्तेमाल कर सकेंगी। समिति ने कहा कि द्विपक्षीय उड़ान अधिकारों को लेकर समझौतों में वृद्धि से केवल दूसरे देशों की विमानन कंपनियों को ‘एकतरफा लाभ’ मिल रहा है। इन करारों के तहत दोनों देशों की विमानन कंपनियों को खास सीट के साथ परिचालन का अधिकार मिल जाता है। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ-ब्रायन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Aayw3Q