माल ढुलाई के समय, लागत में कमी के लिये व्यवस्था तैयार करने की प्रक्रिया में वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय माल की ढुलाई में सुधार लाने तथा खर्च में कमी लाने के लिये एक एकीकृत लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन निगरानी एवं परिमापन व्यवस्था तैयार करने की प्रक्रिया में है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव एन. शिवासैलम ने कहा कि इस व्यवस्था को विकसित करने के लिये मंत्रालय शीघ्र ही प्रस्ताव मंगाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह सूचनाओं तथा उसके आकलन की व्यवस्था होगी जो माल ढुलाई के समय और लागत में कमी लाने में मदद करेगी। इस व्यवस्था की मदद से कंपनियां सड़क, रेल एवं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sg7L4W
Previous Post
Next Post
Related Posts