सेबी की फॉरेंसिक ऑडिट करने वाली सीए फर्मों की सूची में सारथ एंड एसोसिएट भी शामिल

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के लेखाबही में धोखाधड़ी की फॉरेंसिक ऑडिट जांच करने वाली कंपनियों मेंहैदराबाद की चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म सारथ एंड एसोसिएट को चुना है। इसके साथ ही सेबी के लिए फॉरेंसिक जांच करने वाली कंपनियों की संख्या 10 हो गई है। इससे पहले सेबी ने अक्टूबर में केपीएमजी, ग्रांट थॉर्टन, अर्नेस्ट एंड यंग एसोसिएट एलएलपी, डेलॉइट टच तोमास्तु इंडिया एलएलपी, चौकसी एंड चौकसी एलएलपी, जी. डी. आप्टे एंड कंपनी, जेएलएन यूएस एंड कंपनी, पिपारा एंड कंपनी एलएलपी और टी. आर. चड्ढा एंड कंपनी एलएलपी का चयन किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2R7X8ob
Previous Post
Next Post
Related Posts