नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में जद(एस) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में छह नए चेहरे शामिल करने और दो मंत्रियों को हटाने के फैसले को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यहां हुई एक बैठक में राज्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद जिन छह नेताओं के नाम पर सहमति बनी है उनमें एमटीबी नागराज, रहीम खान, ई तुकाराम और पी टी परमेश्वर नाइक शामिल हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव, उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और कांग्रेस के कर्नाटक के प्रभारी महासचिव के.
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sg7Oh8