पाम तेल की आवक बढ़ने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में नरमी

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) मलेशिया सहित पामतेल उत्पादक देशों से पामतेल की आवक बढ़ने के कारण दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में वृहस्पतिवार को विभिन्न खाद्य तेलों के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई। बाजार में सस्ती दर पर पाम तेल उपलब्ध होने के कारण बाकी खाद्य तेलों पर भी दबाव कायम हो गया। इसकी वजह से सरसों बीज, सरसों कच्ची घानी और पक्की घानी, मूंगफली मिल डिलीवरी गुजरात, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड, सरसों दादरी, सरसों पक्की और कच्ची घानी जैसे खाद्य तेलों में मामूली गिरावट रही। अन्य सभी खाद्य एवं अखाद्य तेलों के थोक भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EOqNeL
Previous Post
Next Post
Related Posts