नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) संसद की विभाग संबंधी समिति ने निजी विमानन कंपनियों के यात्रियों के साथ बेहतर रवैया नहीं अपनाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुये सरकार के माध्यम से विमानन कंपनियों को सख्त संदेश देने की सिफारिश की है। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति की हाल ही में संसद में पेश रिपोर्ट में विमानन कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के शुल्क बहुत अधिक मात्रा में वसूलने, यात्री सामान संबंधी नियमों का असुविधाजनक तरीके से पालन करने और यात्रियों के साथ बदसलूकी के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ERDwOu