नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (ट्राई) ने बीएसएनएल की सैटलाइट फोन सेवा पर एक प्रतिशत की दर से स्पेक्ट्रम शुल्क लगाने की सिफारिश की है। वर्तमान में इस पर फार्मूला आधारित शुल्क लगता है। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दूरसंचार विभाग यदि दूरसंचार क्षेत्र नियामक ट्राई की सिफारिशें स्वीकार कर लेता है तो इससे सैटलाइट फोन सेवा के उपयोग की लागत 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। ट्राई ने अग्रिम तौर पर लिए जाने वाले फार्मूला आधारित स्पेक्ट्रम शुल्क के स्थान पर समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) आधारित शुल्क की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AfTRbW