डीएलएफ के क्यूआईपी को दोगुना अभिदान; 3,200 करोड़ रुपये जुटाने में मिलेगी मदद

नयी दिल्ली , 27 मार्च (भाषा) रीयल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ की पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) पेशकश को दोगुना अभिदान मिला है। इससे कंपनी को करीब 3,200 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। देश की सबसे बड़ी रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने सोमवार को क्यूआईपी पेशकश शुरू की थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uwnMtf
Previous Post
Next Post
Related Posts