मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) रुपये में सुधार के बीच विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 270 अंक चढ़कर 36,000 अंक के पार पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 400 अंक तक चढ़ गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 269.44 अंक यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 36,076.72 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.10 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 10,859.90 अंक पर बंद हुआ। इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SnJWbh