छह सार्वजनिक उपक्रमों को आईपीओ, एक को एफपीओ लाने के लिए सरकार की हरी झंडी

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) टीएचडीसीआईएल, टीसीआईएल और रेलटेल सहित छह सार्वजनिक उपक्रम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगे। वहीं केआईओसीआईएल अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लेकर आएगी। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने सात सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराने की अनुमति दे दी है। सीसीईए की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छह सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा आईपीओ लाने की मंजूरी दी गई। एक सार्वजनिक उपक्रम के एफपीओ की अनुमति दी गई है। जिन छह कंपनियों के आईपीओ आने हैं उनमें टेलीकम्युनिकेशंस

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rVrknu
Previous Post
Next Post
Related Posts