विदेशी निवेशकों ने पूंजी बाजार में 4,000 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में कमी इसकी वजह रही। इससे पहले नवंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से पूंजी बाजार (शेयर एवं ऋण) में 12,266 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह दस माह का उच्चतम स्तर है। डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 3 से 21 दिसंबर के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 1,332 करोड़ रुपये डाले और ऋण बाजार में 2,552 करोड़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GD8g7B
Previous Post
Next Post
Related Posts