यमुना एक्सप्रेसवे पर आवासीय परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा गौड़ समूह

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) रीयल्टी क्षेत्र से जुड़ी कंपनी गौड़ ग्रुप ने रविवार को कहा कि वह ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक नयी आवासीय परियोजना के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी इस वित्त वर्ष में अब तक एनसीआर में 6,000 से अधिक फ्लैटों की बिक्री कर चुकी है। कंपनी 25 एकड़ में फैली इस परियोजना के तहत 410 स्वतंत्र विला बनाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.25 करोड़ रुपये होगी। गौड़ यमुना एक्सप्रेस वे पर 250 एकड़ भूखंड पर गौड़ यमुना सिटी का विकास कर रही है। यह परियोजना इसी टाउनशिप का हिस्सा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CuBf9L
Previous Post
Next Post
Related Posts