नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने गुड़गांव कारखाने को स्थानांतरित करने के लिये हरियाणा में जमीन तलाश रही है। कंपनी को करीब 700 एकड़ भूमि की जरूरत है। भीड़भाड़ और यातायात दिक्कतों को देखते हुये मारुति गुड़गांव संयंत्र को यहां से हटाकर कहीं और लगाने पर विचार कर रही है। कंपनी हरियाणा को अपना "गृह राज्य" मानती है और राज्य में किसी और जगह पर संयंत्र लगाने के लिये जगह तलाश रही है। मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केनिची आयुकावा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "मानेसर कारखाना
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EH6Ln6