आईआईपी, मुद्रास्फीति, रुपये की घटबढ से तय होगी बाजार की चाल

नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) वृहद आर्थिक आंकड़ों, रुपये की चाल एवं वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय प्रकट की है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार दो समीक्षा बैठकों में ब्याज दरों में वृद्धि करने के बाद गत शुक्रवार को हुई मौद्रिक नीति समीक्षा में इसे अपरिवर्तित रखा। हालांकि, कच्चे तेल के बाजार में उछाल और मुद्रास्फीति दबाव के कारण ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘गुणवत्ता में गिरावट के बाद बॉंड बिक्री और

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QEgJrB
Previous Post
Next Post
Related Posts