भारत में देश-विदेश के निवेशकों के लिये बेहतर माहौल- प्रधानमंत्री

देहरादून, सात अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने और कारोबार सुगमता के क्षेत्र में उठाये गये कदमों से देश में निवेशकों के लिये माहौल बेहतर हुआ है। यहां शुरू हुई दो दिवसीय 'उत्तराखंड इंवेस्टर्स समिट—2018' के उदघाटन अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि निवेशकों के लिये देश में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। निवेश माहौल को अनुकूल बनाने के लिये पिछले केवल दो वर्षो में ही केंद्र और राज्यों की सरकारों ने 10,000 से ज्यादा कदम उठाये हैं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QxPWx2
Previous Post
Next Post
Related Posts