देहरादून, सात अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद अब रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को उच्च गति इंटरनेट से जोड़ेगा। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को 'डिजिटल देवभूमि' बनाना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को यह बात कही। अंबानी ने उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि वह 'देवभूमि उत्तराखंड' को 'डिजिटल देवभूमि' में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "जियो पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसी के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Piyhco