नई दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स ने शनिवार को कहा कि उसने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) उसे चार नई वस्तुओं में विकल्प अनुबंध सौदे शुरु करने की मंजूरी मिली है। एनसीडीईएक्स ने एक बयान में कहा कि एक्सचेंज के द्वारा अगले सप्ताह आरंभ में इन अनुबंधों को शुरु करने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि ग्वारगम, सोयाबीन और चना के लिए, पहला अनुबंध नवंबर 2018की समयसीमा समाप्ति के साथ पेश किया जाएगा। पहले रिफाइंड सोया तेल विकल्प अनुबंध की समाप्ति दिसंबर 2018 में होगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RtthD7