नई दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक ने शनिवार को कहा कि वह ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ के लिए लोगों एवं नेताओं को उसके प्लेटफॉर्म के जरिए संवाद के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि, चुनाव के दौरान नफरत भरे भाषण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कंपनी एक कार्यदल की तैनाती करेगी। फेसबुक के पब्लिक पॉलिसी ईएमईए के उपाध्यक्ष रिचर्ड एलन ने संवाददाताओं से कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एवं सकारात्मक संवाद के लिए हो। हम नेताओं से बातचीत करने वाले लोगों का स्वागत करते हैं लेकिन हम नहीं चाहते हैं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RsDTCt