नई दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात की एक दवा कंपनी से जुड़े 5,700 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में 5.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुर्क की गई अचल संपत्तियों में एक फरीदाबाद और एक गुड़गांव में है। यह संपत्ति दिल्ली के एक कारोबारी गगन धवन से जुड़ी है। उसे प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जमानत पर है। ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया था। धवन के खिलाफ पहले भी एजेंसी इस तरह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2y2XQaU