हैदराबाद, छह अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर वाई. वी. रेड्डी ने शनिवार को कहा कि बैंकिंग क्षेत्र पर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक का दोहरा नियंत्रण एक समस्या है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक कार्यक्रम में यहां रेड्डी ने कहा कि रिजर्व बैंक कहता है कि उसके पास पर्याप्त नियामकीय शक्तियां नहीं है, जबकि सरकार का कहना है कि रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त शक्तियां हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि नियामक और सरकार एक ही बात पर सहमत नहीं हैं और नहीं हो सकते है, तो सच क्या है? सचाई यह कि यहां दोहरे नियंत्रण की समस्या
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Po9rYo