नई दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर देश के विभिन्न शहरों में आधार सेवा केंद्र की स्थापना की योजना बनायी है। प्राधिकरण की योजना भारत के 53 शहरों में 300-400 करोड़ रुपये की लागत से इन केंद्रों की स्थापना करना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित केंद्र आधार के पंजीकरण, अद्यतन कराने सहित अन्य गतिविधियों में सहायक सिद्ध होंगे। ये यूआईडीएआई के अपने केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि ये केंद्र देश के विभिन्न हिस्सों में बैंकों और डाकघरों की शाखाओं एवं सरकारी परिसरों में चल रहे 30,000 आधार सेवा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ea3XzA