नई दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नकदी संकट से जूझ रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से उनके कुल 45,000 करोड़ रुपये के अच्छी गुणवत्ता वाले ऋण खाते खरीदेगा। इससे इन कंपनियों को नकदी की तंगी से उबरने में मदद मिलेगी। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्विटर पर लिखा है कि एसबीआई के फैसले से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के नकदी संकट कम करने में मदद मिलेगी। आईएलएंडएफएस और उसकी अनुषंगियों द्वारा कई कर्ज के भुगतान में चूक के बाद गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के समक्ष नकदी संकट खड़ा हो गया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QFXYnD