नेपा मिल के पुनरोद्धार को 469 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) सरकार ने मध्य प्रदेश में बंद पड़ी नेपा कागज मिल के पुनरोद्धार के लिए 469.41 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पुनरोद्धार पैकेज को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेपा लि. के पुनरोद्धार और मिल विकास योजना (आरएमडीपी) के लिए 469.41 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।’’ यह सार्वजनिक क्षेत्र की न्यूजप्रिंट कंपनी है जो मध्य प्रदेश के नेपानगर में स्थित है। यह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NYEVYF
Previous Post
Next Post
Related Posts