नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) रिलांयस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने बुधवार को कहा कि उसे दूरसंचार न्यायाधिकरण से राहत मिली है और वह अब अपनी योजनाबद्ध स्पेक्ट्रम बिक्री प्रक्रिया को पूरी कर सकती है। बिक्री से प्राप्त धन का उपयोग एरिक्सन इंडिया और आरआईटीएल (रिलायंस इंफ्राटेल) के अल्पांश निवेशकों को बकाये का भुगतान करने में किया जाएगा। आरकॉम ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसे स्पेक्ट्रम की बिक्री से 975 करोड़ रुपये मिलेंगे और वह इससे एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये और आरआईटीएल के अल्पांश निवेशकों को 230 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। इसमें कहा गया, "रिलायंस कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विवाद
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xVmBW6