नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) जापान के साफ्टबैंक समूह ने बुधवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय सौर संघ (आईएसए) के सभी देशों उनके यहां सौर ऊर्जा परियोजनाओं के 25 साल के परिचालन के बाद बिजली मुफ्त उपलब्ध करा सकता है। एक बयान के अनुसार दूसरे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री इनवेस्ट-2018) में पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए साफ्टबैंक समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मासायोशी सन ने कहा, ‘‘भारत में सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती है। बिजली खरीद समझौता (पीपीए) के 25 साल पूरा होने के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2O3vVBm