नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की सकल आय अप्रैल-जून की तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 58,401 करोड़ रुपये रह गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इससे दूरसंचार आपरेटरों द्वारा सरकार दिया जाने वाला लाइसेंस शुल्क भी 10 प्रतिशत घटकर 2,929 करोड़ रुपये रह गया है। ट्राई की भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक रिपोर्ट में कहा गया है कि जून तिमाही में दूरसंचार कंपनियों का सकल राजस्व (जीआर) और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) क्रमश: 58,401 करोड़ रुपये और 36,552 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर जीआर और एजीआर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xWE5Bu