मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) डालर के मुकाबले रुपये के नये निचले स्तर पर पहुंच जाने के बीच रिजर्व बैंक ने बुधवार को तेल विपणन कंपनियों को उनकी दैनिक कामकाजी जरूरतों के लिये विदेशों से सीधे विदेशी मुद्रा उधार लेने की अनुमति दे दी है। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। केन्द्रीय बैंक ने इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पर लागू 75 करोड़ डालर की सीमा को भी समाप्त कर दिया है। इन कंपनियों के लिये अब सालाना 10 अरब डालर की विदेशी मुद्रा उधारी सीमा तय कर दी गई है। सार्वजनिक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P2IVnf