
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/35QWIXP
-->
पूनम दुबे की अदाओं और उनके डांस के दीवाने हैं तो आपके लिए यह गाना खास है। फिल्म 'रंगीला' के गीत 'इंजन के गिंजन कइला' में पूनम दुबे ने करोड़ों भोजपुरी फैन्स को अपनी कातिलाना अदाओं से दीवाना बनाने का काम किया है। इस गीत को गाया है मोहन राठौर और इंदु सोनाली ने। जबकि गीत के बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। संगीत से सजाया है राजकुमार आर. पांडेय ने। गीत मजेदार है और आज का दिन भी। इसलिए एक बार सुनना तो बनता है।
पर्दे पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी, मतलब धमाल। शादी-ब्याह से लेकर हर पार्टी में इस जोड़ी के गाने जैसे महफिल की शान होते हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में ऐसा ही एक गाना है 'लाली चूसS सईया जी।' इस गाने में भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ही जोड़ी है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी ने, जबकि संगीता दिया है अविनाश झा 'घुंघरू' ने। सुनिए और आप भी मस्त हो जाइए पवन और अक्षरा के इस रोमांटिक गीत को सुनकर।
खेसारी लाल यादव, जितना अपने ऐक्शन के लिए मशहूर हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी कॉमेडी और डांस की चर्चा होती है। खेसारी का चुटीला अंदाज उनके गानों में भी झलकता है। अब अंतरा सिंह प्रियंका के साथ खेसारी लाल यादव के इसी गाने को ले लीजिए। 'पति दूर था रजाई में कुकुर था।' इस गाने के बोल सुनकर अनायास ही हंसी छूट जाती है। अखिलेश कश्यप के लिखे इस गीत को दोनों ने क्या मजेदार अंदाज में गाया है। संगीत श्याम सुंदर का है और म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव का साथ दे रही हैं अनिशा पांडेय।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के फैन्स के लिए यह गाना किसी सौगात से कम नहीं है। बलम और सजन के बीच फिल्माया गया यह रोमांटिक गाना दिलों के तार छेड़ देता है। 'तनि फेरे दी बलम जी करवटिया, रही रही सेजिया पर खेले ल कबड्डी।' फिल्म सत्या का यह गाना गाया है इंदु सोनाली ने, जबकि इस गीत के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने। म्यूजिक डायरेक्टर छोबे बाबा हैं। अक्षरा और पवन सिंह के मस्त डांस को कोरियोग्राफ किया है रामदेवन ने। सुन चुके हैं तो एक बार फिर सुनिए। बतौर फैन इतना तो कर ही सकते हैं।
भोजपुरी सिनेमा और संगीत की दुनिया में अक्षरा सिंह और रितेश पांडे का अपना दबदबा है। रोमांटिक गानों में दोनों का मेल हमेशा धमाल मचाता है। यदि आप भी अक्षरा सिंह के फैन हैं तो 'गोरी तोरी चुनरी झलकऊआ' के दीवाने जरूर होंगे। यह गाना रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। जबकि गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं कातिलाना हैं। इस गाने के बोल लिखे हैं आशीष वर्मा ने, जबकि संगीत से सजाया भी आशीष वर्मा ने ही है।
पवन सिंह का भोजपुरी कॉमिडी वीडियो 'ई कईसन जोकर कट्टिंग के कपडा पहिरले बाड़े' का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। यह वीडियो पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'मैंने उनको सजन चुन लिया का है'। गाने का वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक इसे देख काफी एंटरटेन हो रहे हैं। यहां देखिए खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी कॉमिडी वीडियो।
रानी चटर्जी का धमाकेदारभोजपुरी गाना 'हम त ढोढ़ी मुदले रही' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच गरदा उड़ाए हुए है। गाने के वीडियो में रानी चटर्जी धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यहां देखिए रानी चटर्जी का यह धमाकेदार भोजपुरी गाना 'हम त ढोढ़ी मुदले रही' का वीडियो।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक भोजपुरी गाना 'तोहर नैना ऐ सांवरिया दगाबाज़' का वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी खेत में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने का वीडियो दर्शकों के बीच काफी चाव से देखा और सुना जा रहा है। यहां देखिए यह भोजपुरी गाना।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काजल राघवानी के शादी का रिश्ता लग रहा है, जिस दौरान वहां खेसारी लाल यादव भी मौजूद थे। वीडियो में काजल राघवानी अपने कमर के दिखने से परेशान रहती हैं जिसके बाद खेसारी लाल उनकी कैसे मदद करते हैं उसके लिए यहां देखें यह वीडियो।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक डांस रिहर्सल वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह और पवन सिंह हिट भोजपुरी सॉन्ग 'लूलिया का मांगेले' पर डांस रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों का मस्त डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। यहां देखिए अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह डासं वीडियो
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'राजा रुम चाही नवका' पर नेहा पाठक का धमाकेदार डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शको के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखिए यह भोजपुरी गाना।
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के जबरदस्त डांस वाला भोजपुरी गाना 'लगा के वैसलीन' का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने को यूट्यूब पर काफी सुना और देखा जा रहा है। भोजपुरी फ़िल्म 'मेहंदी लगाके रखना' के इस गाने में खेसारी लाल यादव में आम्रपाली दुबे शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने को खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं।
सुनिता बेबी हरियाणा की खूबसूत डांसर हैं। उनके डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा में उनका एक स्टेज डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इस वीडियो में सुनिता बेबी हरियाणवी गाना 'मारेंगे तेरे मीठे मीठे बोल' पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
पवन सिंह और मोनालिसा की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी सॉन्ग 'जवानी शिखर पर' का वीडियो यूट्यूब पर खूब चाव से देखा और पसंद किया जा रहा है। इस गाने में मोनालिसा पवन सिंह की हॉट केमिस्ट्री दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ा रही है। यहां देखिए यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ।
अक्षरा और रितेश पांडे का धमाकेदार भोजपुरी गाना 'रहबू कूल कूल' का वीडियो यूट्यूब पर छाए हुए है। वीडियो में अक्षरा और रितेश पांडे के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। भोजपुरी फिल्म 'मजनुआ' के इस गाने को रितेश पांडे और प्रिया दुबे ने गाया है। गाने के बोल शंकर माधवन और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के भोजपुरी गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसेम में उनका भोजपुरी गाना 'जागीये के करीले बिहान' का वीडियो यूट्यूब पर हिट हो चुका है। गाने को आवाज खुद पवन सिंह और खूशबू जैन ने दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
भोजपुरी गाना 'नईहर के इयार 3' का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है। गाने को गाया अंकुश राजा ने है। गाने के बोल गरदा सियादिन ने लिखे हैं और संगीत रौशन सिंह ने दिया है। गाने को यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखिए यह भोजपुरी गाना 'नईहर के इयार 3' का वीडियो।
रोमांटिक भोजपुरी गाना 'लगाई राजा जी किल्ली' का वीडियो यूट्यूब पर काफी पॉप्युलर हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अंजना सिंह की जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में इस जोड़ी की केमिस्ट्री भी देखने लायक है। गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा इंदु सोनाली ने गाया है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का दर्दभरा भोजपुरी गाना 'बेवफा की शादी' एक फेमस सॉन्ग है। इस सॉन्ग में काजल राघवानी की किसी और से सगाई करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के के साथ भोजपुरी ऐक्ट्रेस शुभी शर्मा भी दिखाई दे रही हैं।
भोजपुरी गाना '12 साल में B P बढ़ा देता' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने को गाया शुभम जयकर और खुशबू गाजीपुरी ने गाया है। गाने के बोल कन्हैया लाल छोटू ने लिखे हैं और संगीत असलम और सत्यजित यादव ने दिया है। यहां देखिए यह भोजपुरी गाना।
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सॉन्ग 'पिया छोड़S राजधानी' (Piya Chhora Rajdhani) का वीडियो यूट्यूब पर इन दिनों खूब देखा जा रहा है। इस गाने को कुणाल कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं और संगीत विनय विनायक ने दिया है। यहां देखिए यह भोजपुरी गाना 'पिया छोड़S राजधानी' (Piya Chhora Rajdhani) का वीडियो।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का हिट भोजपुरी गाना 'गोदी का मजा पलंग पे न मिले' लोगों के बीच धूम मचाए हुए है। गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने अपनी आवाज से सजाया है। भोजपुरी गाना 'गोदी का मजा पलंग पे न मिले' (Godi Ke Maja Palang Pe song) के बोल प्यारेलाल यादव कवि जी ने लिखे हैं।
भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस अदाकारा चांदनी सिंह का भोजपुरी गाना 'जियान कर दिया जवानी तेरा पिया' का वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। गाने को राकेश मिश्रा और ममता रावत ने गाया है। गाने को फिल्माया राकेश मिश्रा और चांदनी सिंह ने है। यहां देखिय भोजपुरी गाना 'जियान कर दिया जवानी तेरा पिया' का वीडियो।