नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जायेगी:सीबीआई

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कहा कि अपने रिश्तेदार मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए एजेंसी ब्रिटेन के अधिकारियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करायेगी। एजेंसी के प्रवक्ता नितिन वाकणकर ने बताया कि सीबीआई उस प्रत्यर्पण अनुरोध के जवाब का इंतजार कर रही है जिसे पिछले वर्ष अगस्त में विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन को भेजा गया था। लंदन से इस बात की पुष्टि हुई थी कि नीरव मोदी उनके

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XO1PmQ
Previous Post
Next Post
Related Posts