पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा का मुख्यालय सील किया

(एम जुल्करनैन) लाहौर, सात मार्च (भाषा) पाकिस्तान में अधिकारियों ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) का लाहौर स्थित मुख्यालय गुरूवार को सील कर दिया। अधिकारियों ने जेयूडी की कथित परमार्थ शाखा फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के मुख्यालय को भी सील किया है। प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ देश में चल रही कार्रवाई के तहत ये कदम उठाए गए हैं। पंजाब के गृह विभाग ने गुरूवार को जारी बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के तहत सरकार ने लाहौर और मुरीदके में जेयूडी और एफआईएफ के मुख्यालयों को पूरी तरह अपने नियंत्रण

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2XNiyH5
Previous Post
Next Post
Related Posts