नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 247.2 करोड़ रुपये हो गए। बैंक को वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 178.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आमदनी 41 प्रतिशत बढ़कर 1,148 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले की इसी अवधि में 812.40 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली शुद्ध आय 48 प्रतिशत बढ़कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XnXIg6