मुंबई, नौ मार्च (भाषा) केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अगले दो साल में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल देश में 38 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने किसी साल एफडीआई आकर्षित करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया हो। पिछले साल चीन में कुल 32 अरब डॉलर का एफडीआई हुआ था। भारत में 2018 में प्राप्त एफडीआई में गत अगस्त में 16 अरब डॉलर के वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे से आया निवेश भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TEZag3