वाशिंगटन, 23 दिसंबर (एएफपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट सदस्यों से निजी तौर पर पूछा है कि क्या उन्हें फेडरल रिजर्व (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) के प्रमुख जेरोम पॉवेल को हटाने का कानूनी अधिकार है। ट्रंप ने यह बात ब्याज दरें बढ़ने और शेयर बाजारों में गिरावट के बाद पूछी है। सीएनएन और ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े एक अनाम व्यक्ति के हवाले से शनिवार को कहा कि ट्रंप बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा करने और अगले साल भी इजाफा जारी रहने के संकेत देने से नाराज थे। गौरतलब है कि अमेरिका में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RcvPrV