नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में पाम तेल की आवक बढ़ने से देशी खाद्य तेल कीमतों पर दबाव बना रहा। कारोबारी गतिविधियां काफी कम रहने से दिल्ली के थोक तेल तिलहन बाजार में बीते सप्ताह प्रमुख खाद्य तेल कीमतों में मामूली हानि का रुख दिखाई दिया और कीमतों में मामूली गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि लागत कम होने की वजह से पाम तेल का भाव देशी खाद्य तेल के मुकाबले काफी सस्ता बैठता है और देशी खाद्य तेलों के भाव दबाव में हैं। मगर बाजार में कारोबारी गतिविधियां कम रहने से अधिकांश खाद्य एवं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gz6wfG