सीए के अंतरमाध्यमिक, अंतिम परीक्षाओं में होंगे बहुविकल्पीय सवाल

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) का निकाय आईसीएआई ने कहा कि अगले साल मई से सीए की परीक्षा में अंतरमाध्यमिक तथा अंतिम स्तरों पर चुनिंदा पेपरों में 30 प्रतिशत सवाल बहुविकल्पीय होंगे। संगठन ने कहा कि इससे विद्यार्थियों के बीच संकल्पना को लेकर स्पष्टता को मजबूत किया जा सकेगा। आईसीएआई ने जारी बयान में कहा कि अंतिम स्तर पर एक पेपर का केंद्रीकृत मूल्यांकन करने की एक परीक्षण परियोजना का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्रीकृत मूल्यांकन के तहत सारे परीक्षक मुख्य परीक्षक की निगरानी में उत्तरपत्रों का मूल्यांकन करेंगे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sg7QFM
Previous Post
Next Post
Related Posts