साल 2018 में एशियाई अरबपतियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। शेयर बाजार में हुए भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कुल 128 अरबपतियों के 137 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। बैंकों और मनी मैनेजर्स द्वारा इन अरबपतियों के पक्ष में आक्रामक ढंग से कदम उठाने के बाद भी एशियाई अरबपतियों को इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AdhYrG