नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने और विदेशों से पूछताछ बढ़ने के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से शुक्रवार को स्थानीय वायदा कारोबार में जीरा के भाव 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,895 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये। उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के बाद कम स्टॉक रहने से भी तेजी के रुख को समर्थन प्राप्त हुआ। एनसीडीईएक्स में जीरा के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 225 रुपये अथवा 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,895 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 3,114 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार जीरा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2L129sk