पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

कराची, 13 मई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत ब्लूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के नजदीक बाजार में सोमवार को हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत की राजधानी क्वेटा में विस्फोट उस समय हुआ जब लोग मस्जिद के पास नमाज के लिए एकत्रित हो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गये। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Jj4LE8
Previous Post
Next Post
Related Posts