वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बावजूद घरेलू पूंजी बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा : अजय त्यागी

मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजारों में अस्थिरता के बावजूद घरेलू पूंजी बाजार का प्रदर्शन अन्य देशों के बाजारों के मुकाबले बेहतर रहा है। त्यागी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ के वित्तीय बाजार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल वैश्विक स्तर पर पूंजी बाजार में बहुत उतार-चढ़ाव बना रहा। इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों अनिश्चिता, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव होने के साथ-साथ केंद्रीय बैंकों का अपनी मौद्रिक नीति को अधिक आधिकारिक स्वरूप देना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QiiX3Z
Previous Post
Next Post
Related Posts